Categories: बलिया

बलिया के जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के इलाज के लिए दवा नहीं, बाहर से मंगाए जा रहे इंजेक्शन

बलिया में डेंगू का प्रकोप बढ़ते ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई है। जिला अस्पताल से आई तस्वीरों से स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल दी है। दम तोड़ती स्वास्थ्य सेवाओं के हाल यह हैं कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए इंजेक्शन तक नहीं है।

मरीजों के इलाज के लिए बाहर से इंजेक्शन मंगाए जा रहे हैं। ब्लड टेस्ट भी बाहर से हो रहे हैं। अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों के परिजनों की मानें तो 5 इंजेक्शन में से 3 बाहर से आए हैं, केवल 2 इंजेक्शन यहां से लगे हैं। मरीजों का ब्लड टेस्ट भी बाहर से हुआ है।

वहीं सीएमओ डॉक्टर जयंत कुमार का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां हैं। हर अस्पताल में 5 बेड और जिला अस्पताल में 10 बेड रिज़र्व कर दिए गए है। 140 मरीज में से केवल 28 मरीज ऐसे है जिनकी दवा चल रही है। बाकी सब ठीक हो गए है।

उन्होंने कहा कि डेंगू को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, फॉगिंग और छिड़काव कराया जा रहा है। किसी चीज की यहां कमी नही है। मेरा सौभाग्य है या मेहनत का फल है कि अभी तक हमे एक भी मरीज भर्ती नही करना पड़ा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago