बलिया का जिला अस्तपाल बना ‘दलालों’ का अड्डा, डॉक्टर की जगह खुद लिख रहे दवाईयां!

बलिया का जिला अस्तपाल दलालों का अड्डा बन गया है। आप चाहें अस्पताल में इलाज कराने जाएं या दवाईयां लेने जाएं, इन दलालों से सामना हो ही जाता है। दिन प्रतिदिन दलाल अपना एरिया बढाते जा रहे हैं। पहले अस्पताल के गेटों पर डटे रहने वाले दलाल अब चिकित्सकों की ओपीडी में तक हावी हो चुके हैं।

आलम यह है कि पर्ची पर डॉक्टर की बजाय दलाल ही दवा लिख रहे हैं। जब मरीज या उनके तीमारदार विरोध करते हैं तो दलाल अभद्रता पर उतारू हो जाते हैं। कई बाद दलालों और तीमारदारों में कहासुनी व हाथापाई तक हो जाती है, लेकिन दलालों के जोर के चलते अस्पताल प्रशासन इन विवादों में हस्तक्षेप नहीं करता।

सरकार स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक उपकरण व विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जिला अस्पतालों में धीरे-धीरे कर रही है। जिसके तहत जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, पैथालाजी शुरू हो चुकी है। उधर, जिला अस्पताल प्रशासन के उदासीनता के कारण चिकित्सक मनमाने ढंग से ओपीडी में बैठते हैं।

चिकित्सकों की ही लापरवाही का नतीजा है कि दलाल अस्पताल के ओपीडी में तक हावी हैं और आधे डॉक्टर बन बैठे हैं। मरीजों को सुई-दवा लिखने का काम कर रहे हैं। वहीं प्रभारी सीएमएस डा. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह का मामला है तो प्रत्येक ओपीडी तथा अस्पताल परिसर में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago