Categories: बलिया

बलिया- 6800 शिक्षक पदों पर भर्ती नहीं होने से नाराजगी, सुभासपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

बलिया। 68 सौ शिक्षक पदों पर आरक्षण विसंगतियां दिखाकर भर्ती नहीं करने से अब अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। परिषदीय विद्यालयों में भर्ती नहीं होने पर क्षुब्ध पूर्वांचल की कई जनपदों से आये सैकड़ों अभ्यर्थियों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मिटनगंज रसड़ा पर धरना प्रदर्शन किया।

सुभासपा अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और विधायक ओम प्रकाश राजभर ने उनकी समस्याओं को सुना। इस बीच अभ्यर्थियों ने उन्हें पत्रक भी दिया। सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों पर अमल कराने की कोशिश करेंगे। अभ्यर्थियों ने लगभग 2 घंटे बाद धरना खत्म किया।अभ्यर्थियों ने बताया कि दो साल पहले 69 हजार कर शिक्षक पदों के लिए परीक्षा हुई थी। जिसमें 68 सौ पदों के परिणाम की घोषणा आरक्षण विसंगतियों के कारण नहीं की गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago