बलिया। उत्तरप्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े फेरबदल किए हैं। कई अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। शिक्षा विभाग में तबादले होने से हड़कंप मचा हुआ है। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक को शासन ने कार्यालय शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया है। वहीं इसी कार्यालय में सम्बद्ध विनोद कुमार शर्मा को बलिया का नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है।
साथ ही अमरनाथ राय उप प्राचार्य डायट आजमगढ़ को जिला विद्यालय निरीक्षक महाराजगंज बनाया है। और महाराजगंज मे तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह (द्वितीय ) को शिक्षा निदेशालय उत्तरप्रदेश प्रयागराज से सम्बद्ध कर दिया गया है। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह के तबादले से हड़कंप मच गया है। इतना ही आदेश में अधिकारियों को जल्द से जल्द नई तैनाती वाली वजह पर पहुंचने का आदेश दिया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…