बलिया में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने डीपीआरओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जहां डीपीआरओ के खिलाफ ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सीडीओ को संबोधित पत्रक एडीपीआरओ को सौंपा। और जल्द ही मांगों को पूरी करने की मांग की।
DPRO पर मनमानी का आरोप- सफाई कर्मियों ने कहा कि डीपीआरओ की मनमानी से सफाई कर्मी परेशान है। यहां पर डीपीआरओ की मनमानी नहीं चलेगी। हनुमागंज ब्लॉक के केशुरुआ पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों का निलंबन गलत है। आक्रोशित कर्मचारियों ने डीपीआरओ वापस जाओ के नारे भी लगाए। इस दौरान विकास भवन के बाहर भीड़ जमा हो गयी।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जांच के समय वह सफाई काम कर रहे थे। इसके बावजूद अनुपस्थित दिखाकर निलम्बित किया गया है, जो नियम विरुद्ध है। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह न्याय के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…