Categories: बलिया

बलिया- पुरानी पेंशन बहाली की मांग, जिला अस्पताल के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

बलिया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मोर्चा खोला। जहां कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन किया, साथ ही आगामी 11 अप्रैल को अपनी मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर भी चर्चा की।
इस मीटिंग में तय हुआ कि आगामी 11 अप्रैल को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांगों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। कहा कि समय रहते सरकार को मांगे मान लेनी चाहिए। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारियों ने जीवन जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो, जो सरकार ने पेंशन दे, वो सरकार बदलनी है के नारे भी लगाये।

प्रदर्शन के दौरान अरूण कुमार सिंह, हेमन्त सिंह, योगेन्द्र पांडेय, मलय पांडेय, अशोक सिंह, रणजीत बहादुर यादव, शंभू यादव, बबन यादव, दिलीप रावत, देवनाथ, जितेंद्र वर्मा, अंजनी राय, प्रदीप पाठक, बृजमती, सुनीता राय, रेणु कुमारी, पुष्पा रावत, प्रियंका सिंह, कंचन पांडेय, सुभावती यादव, मीरा राय, प्रमिला दुबे, पुष्पा सिंह, विनोद सिंह आदि समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago