बलिया- सीयर ब्लॉक के इस गावं की प्रधान प्रत्याशी की मौत, चुनाव निरस्त !

बलिया – बलिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत के बाद निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत तुर्तीपार में प्रधान पद का चुनाव रद्द कर दिया है।

बता दें कि सीयर ब्लॉक के तुर्तीपार ग्राम पंचायत की प्रधान पद की प्रत्याशी विमला देवी (51) पत्नी रामप्यारे राजभर की रविवार अचानक मौत हो गई। जिससे अब तुर्तीपार ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव नहीं होगा। इसकी पुष्टि करते हुए तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी के मौत के कारण प्रधान पद का चुनाव निरस्त कर दिया गया है।

किन्तु गांव में बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव पूर्व निर्धारित समय पर होगा। यहां प्रधान पद पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित था। जिसके तहत गांव में प्रधान पद के लिए करीब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। विमला देवी को पिछले तीन दिनों से बुखार और खांसी की शिकायत थी किंतु उनका कोरोना जांच नहीं हुआ था।

रविवार को अचानक सांस लेने में उन्हें तकलीफ हुई तो उन्हें दोपहर करीब चार बजे के आसपास बिल्थरारोड के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया। समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago