Categories: बलिया

बलिया – नहर में उतराता मिला बुजुर्ग का शव, नहाते समय डूबने की आशंका

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र में मंगलवार को नहर में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव उतराता मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की। शव की शिनाख्त राम अधार यादव (75) साल पुत्र राम किशन यादव निवासी ग्राम टेकनपुर पोस्ट नरौरा थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई।

दरअसल गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव सभा से गुजरने वाली नहर में मंगलवार को शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। नहर में शव मिलने की सूचना फैलने पर घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त राम अधार यादव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राम अधार यादव सोमवार की शाम स्नान करने के लिए नहर की तरफ गये थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि नहर में स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से राम अधार डूब गये होंगे। जिनका शव उतराते हुए बलेसरा नहर में देखा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago