बलिया की एक और बेटी ने किया कमाल, राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान

बलिया डेस्क: बलिया से ताल्लुक रखने वाले लोग अब देश भर में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. अब जिले की एक और बेटी स्तुति दुबे ने सफलता के झंडे गाड़े हैं. राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के हाथों उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया है. आपको बता दें कि हुसेनाबाद की रहने वाली स्तुति दुबे ने एमफिल रसायन विज्ञान में अच्छे नंबर हासिल किये हैं.

राज्यपाल के हाथों उन्हें गोल्ड मेडल 11 अक्टूबर को दिया गया. उनकी इस कामयाबी से पूरे गाँव के लोग काफी खुश हैं और उनके सुनहरे भविष्य की कामना कर रहे हैं. दरअसल स्तुति दुबे ने अपने गाँव के ही एक स्कूल में पांचवीं तक पढ़ाई की थी और इसके बाद अपने घर वालों के साथ वह आगरा शिफ्ट हो गयीं.

आगे की पढ़ाई उन्होंने वहां के सिम्बोजिया हायर सेकेन्ड्री स्कुल और अब उन्होंने डा. भीमराव आम्बेडकर यूनिवर्सिटी से एमफिल रसायन विज्ञान में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है.
इसी की वजह से उन्हें द्वारा पं. गोपीचन्दशर्मा स्मृति स्वर्ण पदक से नवाज़ा गया है. आपको बता दें कि बलिया के युवा पूरे देश में अलग अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं. अभी हाल ही में खबर आई थी कि बलिया की डॉ शारदा दुबे को सीएम योगी के हाथों देवी पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा.

‘पारम्परिक गीतों’ के संरक्षण की दिशा में बढियां काम करने को लेकर यह अवार्ड इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की तरफ से दिया जाने जाएगा. वहीँ इन दिनों बलिया के पल्लव सिंह की भी खूब चर्चा है जो ‘इंडियन आइडल’ में हिस्सा ले रहे हैं. उनकी गायकी को भी देश की जनता खूब पसंद कर रही है और सराह रही है.

इसके अलावा बलिया की ही रहने वाली आरुषि ने भी हाल ही में नोएडा में आयोजित स्केटिंग चैम्पियनशिप में बढियां प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया था. इससे पहले भी वह एक और कांस्य पदक जीत चुकी थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago