ददरी मेला: भारतेंदु कला मंच पर सजी कव्वाली की शाम

बलिया में ददरी मेले की रौनक देखने को मिल रही है। जहां भारतेंदु कला मंच पर शुक्रवार की रात सजी कव्वाली में बक्सर के कव्वाल सलाहुद्दीन के साथ ही वाराणसी की महिला कव्वाल सना वारसी ने अपनी प्रस्तुति से जमकर वाहवाही बटोरी। मेले में प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम थे।

कव्वाली की शुरुआत सलाहुद्दीन ने अल्लाह की बंदगी से की। कोई भगवान पुकारे, कोई अल्लाह ताला, वही है दोनों का रखवाला। कव्वाली के माध्यम से सलाहुद्दीन ने मौजूदा समाज की तस्वीर को बयां करते हुए लोगों को इंसानियत के रास्ते पर चलने की नसीहत दी। जवाब में सना वारसी ने भी अपनी कव्वाली की शुरुआत खुदा को याद करके की। कव्वालों की टीम को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। दर्शक भी देर रात तक जमे रहे।

तीसरे दिन कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन- कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पारंपरिक ददरी मेला बलिया में किया गया। तीसरे दिन उद्घाटन सलेमपुर के सांसद रविन्द्र सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किय। स्टाल का अवलोकन भी किया। और मेले की तारीफ भी की। उप कृषि निदेशक इंद्राज जिला कृषि अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सुधीर सिंह ने जैव उर्वरकों एवं कृषि यंत्रों की जानकारी दी।

रात की रोशनी में बढ़ी मेले की सुंदरता – मेला रात के समय में और भी सुंदर लग रहा है। सभी दुकानें भी रंग-बिरंगी लाइट से सजीं हैं। मिठाई की दुकान पर भी तरह-तरह की मिठाई मिल रही है। सबसे ज्यादा बिक्री जलेबी की है। कानपुर के खजला को भी लोग बिना खरीदे घर वापस नहीं हो रहे हैं। मेले में रविवार को ज्यादा भीड़ होगी। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago