Categories: बलिया

बलिया की साइबर पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार बने व्यक्ति को वापस दिलवाए 18.76 लाख रुपये

बलिया की साइबर पुलिस ने बेहतरीन कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार बने व्यक्ति को 18.76 लाख रुपये वापस दिलाए हैं। साइबर सेल शेष धनराशि को वापस दिलाने का प्रयास भी कर रही है। वहीं, साइबर ठगों द्वारा लूटी गई राशि वापस मिलने पर पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
जानकारी के मुताबिक, प्रितेश अग्रवाल ने साइबर क्राइम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साइबर ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 9 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच करीब 23 लाख 1 हजार रुपये ठग लिए। इसके अलावा ठगो ने यूको बैंक से भी 32,800 रुपये इन्वेस्टमेंट के नाम पर फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिए। इस मामले में धारा-318 (4) बीएनएस व 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर और नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा शिकायत को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्यवाही शुरू की गई। 11 दिसंबर को शिकायतकर्ता के एचडीएफसी बैंक खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि 18 लाख 76 हजार वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने से खुश शिकायतकर्ता प्रितेश अग्रवाल ने बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम में निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी, मुख्य आरक्षी मो. जफर, आरक्षी अमरनाथ मिश्र व माहिला आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया), आरक्षी अमर बहादुर यादव, कुलदीप दूबे और महिला आरक्षी प्रिया जायसवाल शामिल रहे।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago