बलिया साइबर सेल को बड़ी कामयाबी, ठगी कर निकाले गए पैसे फौजी के खाते में वापस कराये !

बलिया डेस्क : साइबर सेल बलिया को बड़ी उपलब्धि मिली है। साइबर सेल टीम की ईमानदार मेहनत से एक भारतीय नौसेना के जवान का 36,189 रुपये वापस मिल गया है। इससे खुश सैनिक ने साइबर सेल की कर्तव्यनिष्ठा की न सिर्फ प्रशंसा की, बल्कि आभार भी जताया।

बता दें की दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा निवासी बीरबल कुमार प्रजापति पुत्र नागेश्वर प्रजापति भारतीय नौसेना में है। इनके बैंक खाता से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा 36,189 रूपया 02 नवम्बर को निकाल लिया गया था।

बीरबल कुमार प्रजापति द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के खाते से 36,189 रूपया फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। भारतीय नौसेना में नायक पद पर कोच्चि में तैनात बीरबल कुमार प्रजापति अपनी बहन की शादी मेंं छुट्टी पर गांव आये है।

पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी। इसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता बीरबल कुमार प्रजापति के खाते में 36,189 रुपये वापस आ गया।

शिकायतकर्ता बीरबल कुमार प्रजापति ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सेल टीम में आरक्षी अमरनाथ मिश्र व कृष्ण मोहन शुक्ला शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago