Categories: बलिया

बलिया – वकील से 30 हज़ार की साइबर ठगी, तफ्तीश जारी

बलिया में साइबर ठगी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जहां अब ठगों ने किसी और को नहीं बल्कि एक वकील को ही अपना शिकार बना लिया। और यूट्यूब चैनल पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोप में 30 हजार की ठगी की। फरियादी ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

अधिवक्ता का आरोप है कि 26 सितंबर 2022 को उसके पास फोन आया। फोन करने वालों ने अपना परिचय CBI ऑफिसर विक्रम गोस्वामी और युट्यूब चैनल ऑफिसर संजय सिंह बताया। कहा कि आपने अश्लील वीडियो यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। आप को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपियों ने अभद्रता भी की। और अन्य अधिकारियों का दबाव होने का हवाला दिया।ऐसे में दबाव बनाकर वीडियो डिलीट करने के लिए कई बार में कुल 30 हजार रुपए ले लिये। जब अधिवक्ता को अपने साथ ठगी होने का आभास हुआ तो वह मनियर थाने गया वहां उसे पता चला कि यह साइबर फ्राड का मामला है। फिर पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक बलिया, साइबर सेल बलिया और मनियर एसएचओ को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago