शर्मनाक- बलिया में 5 साल की मासूम से हैवानियत, 52 साल का पड़ोसी गिरफ्तार

बलिया। बलिया में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ 52 साल के पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मामले को लेकर पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के पड़ोसी सुभाष (52) ने रविवार को वारदात को अंजाम दिया। वर्मा ने बताया कि घटना के समय बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी तभी सुभाष उसे बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पिता की तहरीर पर रविवार रात को सुभाष के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो कानून की धारा में नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुभाष को सोमवार को सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहा के समीप से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago