Categories: बलिया

बलिया: ITI संस्थान के प्रधानाचार्य को CRPF जवान ने दी जान से मारने की धमकी

बलिया के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी मिली है। जम्मू कश्मीर में तैनात CRPF जवान ने प्रधानाचार्य को धमकी दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि गाजीपुर निवासी कपिलदेव जम्मू एवं कश्मीर पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में फीटर पद पर तैनात है। उसे अपनी आईटीआई की मार्कशीट प्रोविजनल प्रमाणपत्र के सत्यापन हेतु सहायक निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उप्र अलीगंज लखनऊ ने पत्र के माध्यम से चार बिंदुओं पर सूचना मांगी थी।जांच में प्रमाण पत्र फर्जी निकला। जिसकी रिपोर्ट संस्थान और जवान के विभागीय कार्यालय को भेज दी गई। CRPF जवान कपिलदेव ने 19 मार्च को प्रधानाचार्य संजय भारती को फोन कर प्रमाण पत्र की रिपोर्ट फर्जी बनाकर भेजने का दबाव बनाया। स्वीकार न करने पर जवान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि अगर नौकरी को खतरा हुआ तो जान से मार देंगे। वाट्सअप पर ऑडियो मैसेज कर धमकी दी।

प्रधानाचार्य ने कहा कि जवान कपिलदेव राम के प्रमाण पत्रों की जांच पूर्व में तत्कालीन प्रधानाचार्य डीबी सिंह द्वारा भेजी गई थी। अब इस मामले में कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य संजय भारती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago