Categories: बलिया

बलिया- कोरोना कर्फ्यू के बाद भी बाजारों में उमड़ रही भीड़, प्रशासन बेपरवाह !

बलिया। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी नगर की सड़कों पर घूमने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है।  मंगलवार को सब्जी बाजार से लेकर अन्य बाजारों में दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भीड़ दिख रही। लोग कोविड नियमों की अनदेखी करते हुए दुकानों पर जुटे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की कौन कहे लोग मुंह पर मास्क तक लगाना गंवारा नहीं किए थे। ऐसी स्थिति में कोरोना गाइडलाइन का कितना पालन हो रहा है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। आम लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन को तस्वीर और विडियो पोस्ट कर आगाह भी कर रहे हैं ।

उधर पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान की खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा। ये हाल सिर्फ बलिया शहर का नहीं बल्कि जिले के सभी तहसीलों में है।

कोरोना संक्रमण पर काबू के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू की मियाद बढ़ा दी गई है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है।

साथ ही कर्फ्यू के दौरान बेवजह बाहर निकलने पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है, लेकिन शहर में इसका खास असर नहीं दिखा। बेकाबू होते जा रहे कोरोना संक्रमण को मात देने और प्रतिदिन मिल रहे संक्रमित मरीजों की संख्या को कम करने के लिए सरकार की ओर से लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों में बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है।

आलम यह है कि लोग लापरवाही कर रहे हैं और सड़कों पर उमड़ रहे हैं। सोमवार को तो खासकर सब्जी बाजार में इस कदर भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गया। शहर के हर मार्ग पर कमोवेश यही स्थिति रही। कोई दुकान का पिछला दरवाजा खोलकर तो कोई दुकान की खिड़की खोलकर सामानों को बेचता रहा।आलम यह रहा कि मार्गों पर कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago