बलिया- काटूर्न उठाने से मना करने पर बदमाशों ने मारी गोली

बलिया
बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में शनिवार की देर रात मछली के काटूर्न उठाने से मना करने पर बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं हल्ला होता देख बदमाश पिकअप से फरार हो गये। लोगों ने मदद से खून से लतपथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पलाल रेफर कर दिया। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिया थाना में तहरीर दिया है।

बताया जाता है कि सोनबरसा निवासी नवमी तुरहा 48 वर्ष शनिवार की देर शाम खाना खाकर अपने घर के सामने एनएच के किनारे स्थित शिवाला पर सो गया। रात ढाई बजे के लगभग पिकअप से सवार होकर आए दो बदमाशों ने मछली से भरी कार्टून को उठा कर पिकप पर लादने लगे। इसी बीच उधर से नवमी शौच के लिये बंधे से नीचे उतर रहा था। उसने देखा कि अनजान लोग कार्टून को उठाकर गाड़ी की तरफ ले जा रहे है।

उसने कार्टून उठाने से मना किया तो एक बदमाश ने असलहे दिखाकर धमकाया। नहीं मानने पर उन्होंने उस पर फायर झोंक दिया। गोली नवमी के कनपटी व पैर में लगी है। शोरगुल पर पहुंचे लोगो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।

चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नवमी के पुत्र भोला तुरहा ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिया थाना में तहरीर दिया है। इस सम्बन्ध में एसएचओ बैरिया गगन राज सिंह से पूछे जाने पर बताये कि घायल नवमी के पुत्र भोला के तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। दोषियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। बहुत जल्द बदमाश गिरफ्त में होंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago