नशे की गोलियां खिलाकर गैंगरपे मामले में पुलिस कर रही मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

चिलकहर (बलिया)। गैंगरेप जैसे मामले में भी पुलिस लीपापोती करने में जुटी है। पहले तो पुलिस ने गैंगरेप के स्थान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और अब मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सात जुलाई को किशोरी शौच को जा रही थी। इसी बीच चार युवक उसे नशे की गोलियां खिलाकर बलिया ले गए और वहीं उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे दिल्ली लेकर चले गए। एक सप्ताह तक दिल्ली में उसके साथ गैंगरेप किया गया। एक आरोपी की बहन ने एक सप्ताह बाद गांव लाकर किशोरी को छोड़ दिया। गांव पर पहुंचते ही किशोरी ने आपबीती परिवार वालों को बताई। परिवारवालों ने इसकी सूचना गड़वार पुलिस को देकर 13 जुलाई को न्याय की गुहार लगाई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस गैंगरेप की कार्रवाई के नाम पर मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि पीड़िता के भाई ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली को भेजकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया है कि पुलिस गैंगरेप के मामले में आरोपियों के साथ मिलकर लीपापोती में लगी हुई है। इस मामले में सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि
पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी, अन्य धाराएं बढ़ा दी जाएंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago