बलिया- दहेज के​ लिए नवविवाहिता की हत्या, मामला दर्ज, पति व ससुर गिरफ्तार

बलिया
जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी के हरिजन बस्ती में एक नवविवाहिता का शव घर में फंदे से लटकता मिला। जिससे क्षेत्र में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने पचास हजार रुपये और एक मोटर साइकिल ले लिए उसकी हत्या की है। वहीं विवाहिता के पिता की तहरीर पर सास ससुर पति और ननद के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है जिसमे पति व श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना के रणवीरपुर गांव के रामसूरत राम की पुत्री रिमन की शादी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी गांव के मुन्ना राम के पुत्र अवधेश के साथ बीते जून माह में 6 तारीख को शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। रिमन के परिजनों की माने तो ससुराल वाले उसे अपने मायके बात करने नहीं देते थे। शादी के बाद में अक्सर पचास हजार रूपये और एक मोटरसाइकिल की मांग करते और उसे प्रताड़ित करते थे। दो माह बाद रविवार की रात रिमन का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका के पिता रामसूरत राम की तहरीर पर उसकी सास, ससुर, पति व ननद के ऊपर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफसीस शुरू कर दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago