बंधक को थाने से छूड़वाने के नाम पर लिया 70 हजार के साथ एक बकरा

बलिया- राजा को पता नही, भील वन बांट लिए, कुछ ऐसी ही कहावत जनपद के नगरा थाने में डेढ़ माह तक बंधक हत्यारोपी सुनील के साथ चरितार्थ हुई है। पुलिस के नाम पर सत्ता दल के एक कार्यकर्ता को सुनील के परिजनों से लिया गया सत्तर हजार रुपया व बकरा गुरुवार को वापस करना पड़ा। जिसकी चर्चा क्षेत्र मे लोग चटखारे लेकर कर रहे है।

बताया जाता है कि नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गाँव के एकभीटीया निवासी सुनील कुमार चौहान की पत्नी 19 मार्च को गले मे फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने कोर्ट के आदेश पर सुनील व उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा थाने पर दर्ज करा दिया।पुलिस ने हत्या आरोपी सुनील को 28 जून को थाने ले आई। तभी से हिरासत में रख सुनील से खाना आदि बनाने का काम लिया जाने लगा।

इसी दौरान सुनील के परिजनों की सत्ता पक्ष के एक कार्यकर्ता से मुलाकात हुई और व अपनी व्यथा सुनाया । सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता ने मोटी रकम की मांग की और कहा कि रकम मिलने पर ही युवक थाने से छूट पाएगा। मोटी रकम सुनील के परिजन देने में असमर्थ थे किंतु गहना बंधक रख व अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर कार्यकर्ता को सत्तर हजार दे दिए।

इधर शेष रकम की मांग कार्यकर्ता द्वारा जारी थी। कार्यकर्ता ने पुलिस को दावत देने के नाम पर बकरा व एक बोरी चावल भी ले लिया। अभी यह ड्रामा चल ही रहा था कि सुनील के बंधक की खबर मीडिया तक पहुंच गई और मीडिया के सक्रिय होते ही 12 अगस्त को रात में पुलिस ने युवक से सादे कागज पर दस्तखत कराकर छोड़ दिया।

यह बात भाजपा के फायरब्रांड नेता तक पहुँच गई तो वह अपने कार्यकर्ताओं को निर्दोष सुनील की मदद करने को कहे। तब भाजपा के अन्य कार्यकर्ता सुनील के परिजनों से मिले तो मालूम हुआ कि अपने ही दल के एक कार्यकर्ता ने सत्तर हजार रुपया, बकरा व चावल ले लिया है। कार्यकर्ताओ ने पैसा वापसी के लिए के लिए दबाव बनाना शुरू किया। अंततःसत्ता दल के कार्यकर्ता को गुरुवार को सुनील के परिजनों को अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ के सामने पैसा व बकरा वापस करना पड़ा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago