बलिया- कोरोना संक्रमित युवक को दवा देने गई टीम पर लाठी डंडों से हमला, FIR दर्ज

बैरिया । बैरिया थाना अंतर्गत पासवान चौक (कोटवां/मधुबनी) मे रविवार को दोपहर में कोरोना संक्रमित युवक को ट्रेस करने व दवा देने गए स्वास्थ्य टीम पर संक्रमित के परिजनों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया  है। खबर के मुताबिक डंडे और लात घूसे से स्वास्थ्य टीम के सदस्यों की जबरदस्त पिटाई की गई। जिसमें टीम के 2 चिकित्सक व गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर बैरिया पुलिस, एसडीएम प्रशांत नायक व क्षेत्राअधिकारी आर के तिवारी पहुंचे और घायल स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां ले आए। वहीँ इस मामले पुलिस ने आरोपियीं के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीँ आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लागातार दबिश भी दे रही है।

स्वास्थ्य टीम के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि आज कोरोना पॉजिटिव लोगों की आई सूची में पासवान चौक निवासी घनश्याम का नाम शामिल था। ऐसे में सरकारी स्विफ्ट डिजायर कार से हमारी टीम अन्य जगह लोगों को ट्रेस कर पासवान चौक पर जब पहुंची वहां हम लोग पूछ ही रहे थे कि अचानक वहां के लोगों ने आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया, गालियां देते हुए परिचय पत्र मांगने लगे, इसके साथ ही एकाएक लाठी डंडे से टीम के सदस्यों को पीटने लगे।

जिस घटना में मेरी (डॉक्टर नीरज कुमार सिंह) कि वह टूट गई है। डॉ अमित गौतम और चालक लाल बहादुर यादव कि वहां के लोगों ने बुरी तरह से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। हम लोग जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भागे हैं। यह बताते समय डॉक्टर नीरज रो पड़े। बताएं कि चिकित्सकीय टीम पर हमला बोलने वाले लोग 60-70 की संख्या में थे। टीम के सदस्य ने घटना की वीडियो भी बनाई है। जिसमें हाथ में डंडा लिए हुए कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, परिचय पत्र की मांग कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत नायक ने कहा की इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago