Categories: बलिया

बलिया- 9 साल पुराने मामले में कोर्ट ने MLC रविशंकर सिंह पप्पू को किया बरी

बलिया। वर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू को कोर्ट ने आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों से बरी कर दिया है। करीब 9 साल पुराने मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

बता दें कि 9 साल पहले 23 मार्च 2014 को लोकसभा चुनाव के दौरान बसपा के सलेमपुर प्रत्याशी रहे रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू पर हाथी चुनाव चिह्न का नीले रंग से पेंट करवाकर चुनाव प्रचार करने को लेकर आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज हुआ था।यह घटना खेजुरी थाना अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल बहेरी हुई  थी, जहां बसपा प्रत्याशी रविशंकर ने स्कूल की दीवार पर हाथी चुनाव चिह्न का प्रचार नीले रंग के पेंट से लिखवा कर आचार संहिता का उल्लंघन किया था। स पर एसएचओ खेजुरी ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर नगर निवासी रविशंकर उर्फ पप्पू पर एनसीआर के रूप में दर्ज किया।

मामला कोर्ट तक पहुंचा। इस मामले में सुनवाई हुई और विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए तपस्या त्रिपाठी (एसीजेएम) ने साक्ष्य के अभाव में रविशंकर को दोष मुक्त कर दिया। कोर्ट ने 20-20 हजार के दो-दो प्रतिभूति और बंधपत्र जमा करने पर रिहा करने का आदेश दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago