बलियाः विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार! बीजेपी नेता ने कहा- SDO ने बिल कम करने के लिए मांगे पैसे

बलिया डेस्क : बलिया में विद्युत विभाग के अधिकारी किस तरह भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहे हैं, इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब एसडीओ अजय कुमार मिश्र ने कथित तौर पर बीजेपी के एक नेता को ही बिजली का बिल कम करने के नाम पर लूटने की कोशिश कर डाली।

सलेमपुर लोकसभा के बीजेपी आईटी सेल के मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता मोदी ने बेल्थरारोड विद्युत विभाग के एसडीओ अजय कुमार मिश्र पर बिल को लेकर एक लाख रुपए की घूस मांगने का आरोप लगाया है। उनका कहना है एसडीओ ने उनसे कहा कि उनका बिजली का बिल कम हो जाएगा अगर वो एक लाख रुपए उन्हें दे दें।

बीजेपी नेता ने एसडीओ की इस हरकत को लेकर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र लिखकर शिकायत की है। बेल्थरारोड के शास्त्रीनगर के रहने वाले पंकज गुप्ता मोदी ने पत्र में मामले का पूरा ब्योरा दिया है। उन्होंने पत्र में बताया है कि उनकी वार्ड 13 में एक ‘गुड फूड’ नाम से पास्ता फैक्ट्री है। जो कोरोना महामारी के चलते बंद है।

इसके बावजूद एसडीओ द्वारा उन्हें 10 महीने का विद्युत बिल 4 लाख 98 हज़ार भेजा गया है।
उन्होंने पत्र में बताया कि जब उनके पास ये बिल आया तो मंगलवार को वो इसकी शिकायत लेकर एसडीओ के कार्यालय पहुंच गए। जिसके बाद एसडीओ ने फैक्ट्री पर आकर मीटर की जांच की।

जांच के बाद एसडीओ ने पैसों की मांग कर दी। बीजेपी नेता ने बताया कि एसडीओ ने उनसे कहा कि शाम को एक लाख रुपए पहुंचा दो, कल तुम्हारा 50 हजार का बिल आ जायेगा।
पंकज गुप्ता ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो एसडीओ उन्हें धमकी देने लगा।

एसडीओ ने कहा कि अगर तुम इस बात की शिकायत मंत्री या बिजली विभाग के चेयरमैन से करोगे तो भी उसका कुछ नहीं होगा। इसलिए बिना किसी से बताए पैसे दे दो। पत्र में बीजेपी नेता ने मामले की जांच कर एसडीओ के खिलाफ कर्रवाई और उन्हें न्याय दिए जाने की गुहार लगाई है। वहीँ जब हमने इस बाबत एसडीओ मिश्रा से बात करने की कोशिश की तो उनका नंबर स्विच ऑफ होने के कारण उनसे सम्पर्क नहीं हो सका ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago