Categories: बलिया

बलियाः बालू लदे ट्रक से सिपाही कर रहे थे अवैध वसूली, पूर्व विधायक ने लगाई फटकार

बलिया के बैरिया में लाल बालू से लदे ट्रक से सिपाहियों ने पैसे मांगे। जिसके बाद ट्रक चालक ने पैसे देने से मना किया तो दोनों सिपाही विवाद करने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही रास्ते से गुजर रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को लगी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और सिपाहियों को पटकार लगाई।

साथ ही पुलिस के द्वारा अवैध वसूली की जानकारी क्षेत्राधिकारी बैरिया व डीआईजी को दी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम को चिरैया मोड़ से आगे लालगंज रेवती मार्ग पर लाल बालू से लदे एक ट्रक को दो सिपाहियों ने रोक लिया।

इसके बाद ट्रक चालक से पैसे मांगे गए तो चालक ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह मांझी चेक पोस्ट से चेकिंग कराकर रहा है और सब दुरुस्त है तो पैसे क्यों दे। इसके बाद सिपाही आगबबूला हो गए और चालक से विवाद करने लगे।

तभी वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी ट्रक के पास रोकी और चालक से बातचीत की। उन्होंने सिपाहियों को फटकार लगाई। साथ ही मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी बलिया और डीआईजी से की। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना खनन अधिकारी, उप जिलाधिकारी या क्षेत्राधिकारी के व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग नहीं कतर सकती है।

क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि भले ट्रक चालक अपनी गाड़ी माझी में चेक कर आया हो लेकिन क्रॉस चेकिंग की जाती है। सिपाहियों को गाड़ी नहीं रोकना चाहिए ओवरलोड देखने पर अगले थाने पर सूचित करना चाहिए।  इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago