Categories: Uncategorized

बलिया: शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण को लेकर विवाद गहराया, चेयरमैन के विरोध में उतरे व्यापारी, बंद किया बाज़ार

बलिया जनपद के चितबड़ागांव से ख़बर है, जहां नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। व्यापारी सुबह से ही अपनी दुकान बंद कर रखे हैं। मामला व्यापारियों की बंदी से शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया और सपा नेता प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

दरअसल नगर पंचायत स्थित राष्ट्रीय धरोहर शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण का काम शुरु हुआ है। शुक्रवार को कार्य शुरु होते ही आसपास के दुकानदारों ने हस्तक्षेप शुरु कर दिया था। व्यापारियों का कहना था कि कार्य के दौरान जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसको लेकर चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के साथ व्यापारियों की बहसबाजी भी हुई। रविवार शाम को इस सौंदर्यीकरण और चेयरमैन के विरोध में व्यापारियों ने बैठक रखी, इसके बाद जुलूस निकाला। इस दौरान व्यापारियों ने चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

व्यापारियों का विरोध मंगरवार को भी जारी रहा। व्यापारियों ने पहले ही मंगरलवार को बाजार बंद करने की चेतावनी दी थी जिसके बाद मंगलवार को सारे प्रतिष्ठान बंद रखे गए। नगर पंचायत चेयरमैन केसरी नंदन त्रिपाठी के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिनारायण चौरसिया और सपा नेता प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में सभी व्यापारियों ने मुख्य बाजार स्थित अपने-अपने प्रतिष्ठान को बंद रखा। वहीं इस पूरे मामले में चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी ने कहा कि शहीद स्मारक राष्ट्रीय धरोहर है। इसका सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। लेकिन व्यापारी जबरन विरोध कर रहे हैं मैने किसी को अपशब्द नहीं कहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago