Ballia News- चकबंदी CO पर लटकी तलवार! रिश्वत मांगने का है आरोप, CM से शिकायत के बाद बैठी जांच

बेलथरा रोड। एक लाख 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने के मामले में चकबंदी सीओ के खिलाफ अब उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है। तहसील क्षेत्र के खूंटा गांव निवासी जगदीश के भूमि विवाद के मामले में रिपोर्ट लगाने के नाम पर चकबंदी सीओ पर एक लाख दस हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। रिश्वत मांगने का वीडियो भी वायरल हुआ है। और अब मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद बुधवार को उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है।

एसडीएम राजेश गुप्ता की मौजूदगी में एसडीएम कार्यालय में एसओसी बंदोबस्त अधिकारी धनराज यादव ने लगभग 5 घंटे तक मामले की जांच की। आरोपी सीओ चकबंदी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत करने वाले जगदीश से भी अधिकारियो ने बात की। जिसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार की गई। बता दें कि वायरल वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। वीडियो में सीओ चकबंदी अधिकारी उमाशंकर अपने आवास पर पीड़ित से मदद करने के लिए लाखों रुपए की व्यवस्था करने को कह रहे है।

मामले में पीड़ित ने बताया कि उक्त मामले में वे चकबंदी अधिकारी से एक पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए एक लाख दस हजार रुपये में मामला तय किया। इसे लेकर पीड़ित ने दस हजार रुपये भी दे दिए। पीड़ित ने वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्य के आधार पर पत्र भेजकर सीएम और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही सीएम दरबार में भी पीड़ित ने गुहार लगाई। जिसके बाद बलिया डीएम ने मामले में जांच रिपोर्ट देने के लिए टीम गठित की। मामले में पीड़ित किसान ने लिखित में बयान दिया है। अब जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई होगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago