बलिया- कांग्रेस की संदेश यात्रा लगातार जारी, अध्यक्ष बोले- जन-जन तक पहुंचकर पार्टी को देंगे ताकत

बलिया डेस्क : स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू हुई कांग्रेस की संदेश यात्रा लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जारी है। बुधवार को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के नेतृत्व में फेफना विस क्षेत्र के बसदेवा से यात्रा निकाली गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के साथ ही महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनके योगदान को देश कभी भूला नहीं सकता। मौजूदा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। धरना-प्रदर्शन व आंदोलन के अधिकार को भी खत्म कर रही है। कांग्रेस इसके खिलाफ हरस्तर पर संघर्ष करेगी।

इस दौरान फेफना विस क्षेत्र के प्रभारी जनार्दन उपाध्याय, रामनाथ व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, जितेंद्र नाथ राय, राज नारायण उपाध्याय अजय मिश्र, अजय कुमार, गणेश्वर प्रजापति, सुधीर यादव, बंटी मिश्र, फूलबदन तिवारी, संतोष खरवार, अर्जुन प्रसाद, हरीश कुमार, छोटू उपाध्याय, शिवानंद यादव, मंटू आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago