बलिया : बलिया में कोरोना का कहर पुरे जिले में जारी है। वहीँ जिले का सियर ब्लाक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। हालत ये है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के कई चिकित्सको के पाजिटिव पाए जाने के बाद यहाँ चिकित्सको के कमी के कारण ओपीडी के बाद अब इमरजेंसी सेवा पर ग्रहण लग चुका है।
बता दें कि डॉक्टरों में शेष बचे डा साजिद हुसैन भी गुरुवार की शाम कोरोना पाजिटिव हो गए। अब इमरजेंसी में मरीजो को कौन देखेगा, इसका सवाल खड़ा हो गया है। चिकित्सको की कमी की सूचना अधीक्षक की ओर से सीएमओ को दे दी गयी है।
अधीक्षक डा तनवीर आजम को छोड़ अब कोई चिकित्सक नही रह गया है। डा अस्लम प्रशासनिक दबाव के चलते नौकरी छोड़ कोलकाता जा चुके है। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा तनवीर आजम ने बताया कि अब इमरजेंसी के लिए भी कोई चिकित्सक नही बचा है। ऊपर से भी अब तक किसी चिकित्सक की तैनाती नही हुई।
सीएचसी सीयर में अब तक डा लालचन्द शर्मा, डा कुसुम सिंह, डा रेनू महाजन, डा सतीश कुमार, डा विक्रम सोनकर, फार्माशिष्ट दयाशंकर कोरोना पाजिटिव चल रहे हैं। जिनके स्थान पर कोई चिकित्सक नही तैनात किया गया। प्रतिदिन सीयर में लगभग 50-60 की संख्या में कोरोना पाजिटिव के केश आ रहे हैं, जिनके ट्रेसिंग करने के लिए भी पर्याप्त स्टाफ का अभाव चल रहा है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…