बलिया -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के सभी डॉक्टर हुए कोरोना पाजिटिव, इमरजेंसी सेवा पर ग्रहण

बलिया :  बलिया में कोरोना का कहर पुरे जिले में जारी है। वहीँ जिले का सियर ब्लाक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। हालत ये है कि  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर के कई चिकित्सको के पाजिटिव पाए जाने के बाद  यहाँ चिकित्सको के कमी के कारण ओपीडी के बाद अब इमरजेंसी सेवा पर ग्रहण लग चुका है।

बता दें कि डॉक्टरों में शेष बचे डा साजिद हुसैन भी गुरुवार की शाम कोरोना पाजिटिव हो गए। अब इमरजेंसी में मरीजो को कौन देखेगा, इसका सवाल खड़ा हो गया है। चिकित्सको की कमी की सूचना अधीक्षक की ओर से सीएमओ को दे दी गयी है।

अधीक्षक डा तनवीर आजम को छोड़ अब कोई चिकित्सक नही रह गया है। डा अस्लम प्रशासनिक दबाव के चलते नौकरी छोड़ कोलकाता जा चुके है। सीएचसी सीयर के अधीक्षक डा तनवीर आजम ने बताया कि अब इमरजेंसी के लिए भी कोई चिकित्सक नही बचा है। ऊपर से भी अब तक किसी चिकित्सक की तैनाती नही हुई।

सीएचसी सीयर में अब तक डा लालचन्द शर्मा, डा कुसुम सिंह, डा रेनू महाजन, डा सतीश कुमार, डा विक्रम सोनकर, फार्माशिष्ट दयाशंकर कोरोना पाजिटिव चल रहे हैं। जिनके स्थान पर कोई चिकित्सक नही तैनात किया गया। प्रतिदिन सीयर में लगभग 50-60 की संख्या में कोरोना पाजिटिव के केश आ रहे हैं, जिनके ट्रेसिंग करने के लिए भी पर्याप्त स्टाफ का अभाव चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago