Categories: बलिया

बलिया: अचानक जिला जेल पहुंचे कलेक्टर, लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा

बलिया ज़िला कलेक्टर का पदभार संभालने के बाद से इंद्र विक्रम सिंह लगातार अलग अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ज़िला जेल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने जेल की सभी बैरक एवं व्यवस्था को देखा तथा जेलर से जरूरी पूछताछ कर समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल में जो शासन की ओर से व्यवस्था व मानक तय हैं, उसी के हिसाब से सभी गतिविधियां संचालित होने चाहिए।

जिलाधिकारी के अचानक जेल पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कलेक्टर ने जेल की महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि जेल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रहे और भोजन की गुणवत्ता अच्छी हो। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, सीआरओ विवेक श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी अनुराग रंजन भी साथ थे।

वहीं जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से रुबरु हुए। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वैक्सिनेशन के सम्बंध में जानकारी दी। कहा कि हम सब का प्रयास है कि जल्द से जल्द शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो जाए। चिकित्सा विभाग को प्रतिदिन 50 हजार से अधिक टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में और बेहतर तरीके से जागरूकता लाई जा सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में मीडिया बंधुओं से भी सहयोग की अपेक्षा है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ कोविड-19 का बूस्टर डोज लिया। उन्होंने अन्य अधिकारियों व पत्रकार बंधुओ को भी बूस्टर डोज ले लेने के लिए कहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago