बलिया के सीएमओ डॉ. जितेंद्र पाल की कोरोना संक्रमण से मौत !

बलिया डेस्क : बलिया के मुख्यचिकित्साधिकारी, डॉ. जितेंद्र पाल  की लखनऊ के एक अस्पताल में  इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी उम्र 57 वर्ष थी,  बता दें की कुछ दिन पहले ही वो कोरोना पॉजिटिव हो गए थे ।

कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के लिए 29 दिसंबर को पीजीआई अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया गया है की अचानक उनका आक्सीजन लेबल घटने के कारण चिकित्सकों की टीम ने उनको पीजीआई रेफर कर दिया था ।

उनके निधन की पुष्टि करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर के अधीक्षक डॉक्टर तनवीर ने बताया कि  डॉ जितेंद्र पाल पिछले सात दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें गंभीर संक्रमण के दौरान ही उन्हें अस्पताल में लाया गया था। उनके दोनों फेफड़े संक्रमण के कारण काफी प्रभावित हुए थे।

पिछले 10 दिन से वह आइसीयू में ही थे की हालत गंभीर होने के कारण  सोमवार सुबह को उनका निधन हो गया। उनके निधन से स्वास्थ्य महकमे में शोक की लहर दौड़ गई जिले के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। बता दें की बलिया में  उनकी पोस्टिंग पिछले आठ महीने कोरोना काल मे ही हुई थी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago