Categories: बलिया

बलिया- पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं सीएम योगी

बलिया के बलिदान दिवस में शामिल होने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण भी कर सकते हैं। बलिया के बीजेपी नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर प्रतिमा के अनावरण का आग्रह किया है। और मुख्यमंत्री ने भी जल्द अनावरण का आश्वासन दिया है।

दरअसल एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू और उनके बेटे भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को चंद्रशेखर उद्यान बलिया में जननायक पूर्व पीएम चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने भी जल्द अनावरण का आश्वासन दिया। हालांकि अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री कब प्रतिमा का अनावरण करते हैं।

वहीँ भाजपा नेता उत्कर्ष सिंह ने बलिया खबर को बताया कि चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हो इसको लेकर MLC साहब ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मैं बलिया में आऊंगा और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करूंगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago