Categories: बलिया

बलियाः कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर एसपी से मांगा गया स्पष्टीकरण

कोर्ट ने न्यायालय के आदेेश का पालन न करने पर बलिया एसपी से स्पष्टीकरण मांगा है। विशेष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेश चंद वर्मा की अदालत ने यह आदेश शहर कोतवाली के विद्युत अधिनियम में दर्ज एक मामले में दिया है।

मामला 2008 का है, सरकार बनाम जीतू, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में आरोपी दिलीप कुमार गुप्ता, अख्तर हुसैन न्यायालय में पेश नहीं हो रहे हैं। उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन अभियुक्तों के न मिलने पर इसे वापस भेज दिया गया है। मामले में तामीलाकर्ता वरिष्ठ उपनिरीक्षक चंद्र भूषण पांडेय ने विधि विरुद्ध तरीके से अदर तामिला वापस कर दिया था।

जिसके बाद 22 अप्रैल को उनके खिलाफ कार्यवाही की रिपोर्ट बलिया एसपी से मांगी गई थी। लेकिन बलिया एसपी ने पांडेय के खिलाफ कार्यवाही की रिपोर्ट न्यायालय में पेश नहीं की। जिसके बाद कोर्ट ने एसपी बलिया को आदेशित किया कि चंद्र भूषण पांडेय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करके रिपोर्ट 25 मई तक न्यायालय में प्रेषित करें। स्पष्टीकरण दें कि न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही क्यों न की जाए।

इस मामले में निरीक्षक थाना कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित हुए। एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया कि अभियुक्तों के विरुद्ध जारी अधिपत्र का तामिला निरीक्षक चंद्रभूषण, उप निरीक्षक हरेंद्र यादव द्वारा किया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए समय की मांग की। न्यायालय ने एसपी बलिया को आदेशित किया है कि विवेचक शीतला प्रसाद दुबे को तय तिथि पर न्यायालय में उपस्थित कराएं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago