बलिया- जाम में जकड़ा शहर, पुलिस पर पैसे लेकर ठेला खोमचा लगवाने का आरोप!

बलिया में स्टेशन चौक रोड पर ठेले खोमचा के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इतना ही बल्कि ओक्डेनगंज चौकी पर तो वसूली का गंभीर आरोप तक लगा है कि पुलिस 100 में ठेले का कबाला लगाने की परमिशन देती है। ऐसे में अब शहर जाम की समस्या से कराह रहा है कि लेकिन पुलिस को कोई मतलब नहीं। दरअसल जनपद में जाम की समस्या एक नासूड़ समस्या है। शहर के दोनों ओर से अतिक्रमण की जद में है। और सबसे व्यस्ततम इलाका स्टेशन चौक रोड में सड़कों के बीचोबीच ठेला खोमचा लगा देने के कारण समस्या दिन-ब-दिन और विकराल रूप धारण कर रही है।

हालांकि नगर पालिका जब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है तो यहां की सड़क बिल्कुल साफ दिखाई देगी, लेकिन दो—तीन बाद ही स्थिति एक बार फिर जस की तस बन जाती है। ओक्डेनगंज चौकी पुलिस पर सिर्फ वसूली करने का आरोप नहीं लगा बल्कि ठेले वालों को तो पुलिस को सेव संतरा भी मुफ्त में खिलाकर खुश करना पड़ता है। एक ठेले वाले ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि वे रोज ठेला लगाने के लिए 100 रूपए देता है। और एक सिपाही है जो रोज अपने परिवार के लिए एक थैला फल फ्री में लेकर जाता है। जाम से परेशान लोगों को अब अब एसपी प्रभाकर चौधारी याद आ रहे हैं।

वो इसलिए क्योंकि तत्कालीन एसपी प्रभाकर चौधरी ने इस सड़क को पूरी तरह से ठेले खोमचो से मुक्त करा दिया था। इतना ही नहीं सड़कों के बीचों-बीच डिवाइडार भी बनावा दिए थे। लेकिन उनका तबादला होते ही स्थिति एक बार फिर से बद से बदतर हो गई। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। इधर ओक्डेनगंज चौकी इंचार्ज ने गेंद को नगर पालिका के पाले में डाल दिया जिनका साफ कहना है कि यदि नगर पालिका साथ दें तो हम जाम हटवाने में पूरा सहयोग करेंगे। जबकि नगर पालिका ईओ दिनेश विश्वकर्मा का कहना है कि नगर पालिका ठेला नहीं लगवाता हैं। ऐसे में अब उठता है कि आखिर ये ठेले लगवा कौन रहा है। इस बीच स्थानीय लोगों की मानें तो नगर पालिका और ओक्डेनगंज चौकी की मिलीभगत है।

रिपोर्ट- तिलक कुमार

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago