Categories: बलिया

बलियाः खेलते समय कार में बंद हुआ बच्चा, दम घुटने से हुई मौत

बैरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार में दम घुटने से एक चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बच्चा शादी में शामिल होने अपने नानी के घर आया था। तभी खेल- खेल में वह कार में बंद हो गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बादक परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक बेल्थरा रोड क्षेत्र के चंदायर बालीपुर में रहने वाले संदीप पांडेय का बेटा चार वर्षीय आरुष शादी में शामिल होने चरजपुरा गांव निवासी अरुण कुमार पांडेय के घर गया था। शादी का माहौल था ऐसे में सभी अपने अपने काम में व्यस्त थे।

इसी बीच खेल खेल में आरुष दरवाजे पर खड़ी एक कार में घुस गया। कार का दरवाजा बंद होने से लॉक हो गया। कुछ देर बाद परिजन बच्चे को ढूंढने लगे। काफी देर तक तलाश की लेकिन आरुष का पता नहीं चल पाया। एक महिला ने बताया कि बच्चा कार के पास गया है। जब परिजनों ने कार खोली तो बच्चा बेहोशी की हालत में मिली।

आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, वहां से मऊ अस्पताल और आखिर में लखनऊ ले जाया गया। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसे मौत हो गई। बच्चे की मां कंचन पांडेय जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में तैनात हैं। घटना के बाद से ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago