बलिया में दोस्ती के बहाने घर में घुसी महिला और बच्चा लेकर चंपत हो गई

बलिया में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता इस कदर बढ़ी हुई है की एक और प्रमाण हाल ही में मिला. यहां चार वर्षीय मासूम की मां को झांसा देकर एक महिला बच्चा उठा ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध गांव से है. यहां अपने बीमार बच्चे को लेकर एक महिला जिला अस्पताल गई हुई थी. अस्पताल में एक अपरिचित महिला से मां-बच्चे की मुलाकात हुई.

अनजान महिला ने परिचय बढ़ाया और बात की बात में उनके घर पहुंच गई. घर पर थोड़ी देर बिताने के बाद महिला ने बच्चे की मां और दादी को झांसे में लिया और बच्चे को कुछ खिलाने के बहाने चट्टी पर ले गई. काफी वक्त बीतने के बाद भी महिला नहीं लौटी, तब जाकर घरवालों को शक हुआ.

आसपास काफी खोजने पर भी बच्चे और महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तब जाकर बदहवास परिजनों ने पुलिस में खबर की. मामला दर्ज होने के बाद से स्थानीय पुलिस सरगर्मी से बच्चे और महिला की तलाश में जुटी हुई है. सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है.  संदेह है कि बच्चों को उठाने के लिए महिला गैंग काम कर रही है. लेकिन फ़िलहाल अभी तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुच पाई है .

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरा रोड में टिकट से लेकर पार्टी तक, किसे पसंद कर रहे लोग? बलिया ख़बर के ऑनलाइन सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

20 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

22 hours ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago