बलिया में बच्चा चोर गिरोह की सक्रियता इस कदर बढ़ी हुई है की एक और प्रमाण हाल ही में मिला. यहां चार वर्षीय मासूम की मां को झांसा देकर एक महिला बच्चा उठा ले गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मामला बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबईबांध गांव से है. यहां अपने बीमार बच्चे को लेकर एक महिला जिला अस्पताल गई हुई थी. अस्पताल में एक अपरिचित महिला से मां-बच्चे की मुलाकात हुई.
अनजान महिला ने परिचय बढ़ाया और बात की बात में उनके घर पहुंच गई. घर पर थोड़ी देर बिताने के बाद महिला ने बच्चे की मां और दादी को झांसे में लिया और बच्चे को कुछ खिलाने के बहाने चट्टी पर ले गई. काफी वक्त बीतने के बाद भी महिला नहीं लौटी, तब जाकर घरवालों को शक हुआ.
आसपास काफी खोजने पर भी बच्चे और महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तब जाकर बदहवास परिजनों ने पुलिस में खबर की. मामला दर्ज होने के बाद से स्थानीय पुलिस सरगर्मी से बच्चे और महिला की तलाश में जुटी हुई है. सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है. संदेह है कि बच्चों को उठाने के लिए महिला गैंग काम कर रही है. लेकिन फ़िलहाल अभी तक किसी नतीजे पर पुलिस नहीं पहुच पाई है .
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…