Categories: Uncategorized

चंदन ने एक बार फिर किया बलिया का नाम, पहले इस्तीफा दिया, अब फिर हुआ चयन

बलिया डेस्क : बलिया के चंदन कुमार द्विवेदी ने शहर का नाम रौशन किया है. आपको बता दें कि चन्दन का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) के पद पर हुआ है. इसकी खबर आते ही पूरे इलाके में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी. चन्दन नगर पंचायत नगरा के रहने वाले हैं और इनके पिता का नाम सुधाकर द्विवेदी है.

घर वाले बताते हैं कि चन्दन शुरू से ही पढाई लिखाई में काफी अच्छे थे. उनकी शुरूआती पढ़ाई गाँव में ही हुई. इसके बाद दसवीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा उन्होंने जनता इंटर कालेज नगरा से पास किया. इसके बाद उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी का रुख किया और वहां से उन्होंने स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की.

यहीं से ही उन्होंने बीएड भी किया. चन्दन नेट और जेआरएफ भी क्वालीफाई कर चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी चन्दन का चयन बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ था. लेकिन वहां की बदहाल शिक्षा व्यवस्था से निराश होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन

फिलहाल चन्दन द्विवेदी सलेमपुर देवरिया में केंद्रीय विद्यालय चेरो में अध्यापन का कार्य कर रहे हैं. चन्दन के बड़े भाई आशुतोष द्विवेदी भी जयप्रकाश नारायण यूनिवर्सिटी छपरा बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और इनके छोटे भाई पीयूष कुमार द्विवेदी केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में सेवा दे रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago