बलिया सीडीओ बोले- ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारता है नेहरु युवा केंद्र

बलिया डेस्क : नेहरू युवा केंद्र बलिया के तत्वावधान में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक व युवा सप्ताह समारोह का समापन मुख्य विकास अधिकारी विपिन जैन की अध्यक्षता में हुआ।  युवा सप्ताह कार्यक्रम में खेल प्रतियोगिता में रसडा विकास खंड की सहाबलपुर की टीम प्रथम, स्वच्छता कार्यक्रम प्रतियोगिता में भगिनी निवेदिता की टीम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना टीडी कालेज की टीम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही।

कौशल प्रदर्शनी में पन्दह ब्लॉक की वंदना भारती प्रथम स्थान पर रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में सौरभ पांडे प्रथम स्थान पर रहे। इन सभी प्रतिभागियों को सीडीओ ने पुरस्कार दिया।

सीडीओ ने कहा कि चुनौतियों के बीच अगर युवा लक्ष्य बनाकर चले तो मंजिल जरूर मिलेगी। जीवन में धैर्य व साहस की नितांत आवश्यकता है। ‘कैच द रेन’ अभियान पर उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल के बिना जीवन अधूरा है। आज सबके लिए जल संचयन बहुत जरूरी है।

इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जनांदोलन बनाना होगा। कहा, नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण परिवेश के युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कराता है। डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि आज का युवा अपनी उलझन छोड़कर राष्ट्र और समाज के विकास में अपनी उर्जा का प्रयोग करें, तभी हमारा देश मजबूत तथा स्वावलंबी होगा। पौधारोपण अभियान में नेहरू युवा केंद्र के सेवकों का योगदान सराहनीय रहा।

कैच द रेन के बारे में उन्होंने बतलाया कि यह कार्यक्रम प्रथम चरण में जनपद के पांच विकास खण्डों के 50 गांवों में जागरूकता का कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। इससे पहले जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी शलभ उपाध्याय ,जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा आदि थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago