Categories: बलिया

बलिया – आभूषण दुकान से करोड़ों की चोरी मामला, जल्द खुलासे के लिए 5 टीम गठित

बलिया। बांसडीह रोड बाजार में 3 दिन पहले आभूषण दुकान से करोड़ों की चोरी को लेकर तफ्तीश तेज हो गई है चोरी का खुलासा जल्द करने के लिए पांच टीमे गठित हो गई है। जल्द ही खुलासे की उम्मीद है। मामले में एक दर्जन संदिग्धों लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दरअसल बांसडीह कस्बा निवासी ताराचंद सोनी और लालबाबू सोनी की बांसडीह रोड कस्बे में स्वर्ण आभूषण की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दो दुकानों में पीछे की दीवार में लगे रोशन दान को उखाड़ कर करोड़ों के जेवरात और नकदी चुरा लिए। दुकान में CCTV तक नहीं लगे। दोनों व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि चोरी का मामला बढ़ा है। जल्द खुलासा करने के लिए एसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर 5 टीमें गठित की हैं। वहीं, इनकम टैक्स और जीएसटी टीम चोरी गहने का रिकार्ड व संपत्ति की जांच कर रही है। घटना को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago