Categories: बलिया

बलियाः सही जानकारी न देने पर तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल पर केस दर्ज

बलिया में सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना छिपाने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने सदर तहसील के तत्कालीन तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक नरहीं थाना क्षेत्र के कोठियां निवासी परशुराम राय ने धारा 156 (3) के तहत कोर्ट में वाद दाखिल किया। उन्होंने न्यायालय को बताया कि आरटीआई एक्ट के तहत मार्च 2022 को जनसूचना अधिकारी एसडीएम सदर से अतिक्रमण के संबंध में 6 बिंदू की सूचना मांगी गई थी।

इस पर सहायक जनसूचना अधिकारी ने 11 मई को आधी-अधूरी सूचना दी और 2 बिंदू की सूचना को प्रश्नवाचक कहते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में 27 अगस्त को फरियादी ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद 19 अक्टूबर को अलग-अलग सूचनाएं दी गई। इसमें जमीन पर हुए अतिक्रमण को प्रदर्शित नहीं किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तत्कालीन तहसीलदार ने मानचित्र में मौजूद कुआं व त्रिभुजाकार निशान को छिपाकर गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी सूचना देकर आरटीआई एक्ट की कई धाराओं की अवज्ञा की है । कोर्ट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार सदानंद सरोज, कानूनगो सर्किल सोहांव रणजीत सिंह व हल्का लेखपाल तारा राकेश आनंद के खिलाफ धारा 420, 465, 468 व 471 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago