बलिया- महिला से छेड़खानी के मामले में दारोगा व कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश !

बलिया: आधी रात को घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी व गालीगलौज के मामले मे सीजेएम कोर्ट ने रसड़ा कोतवाली में तैनात दारोगा सुरेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबिल अजीत सिंह व गांधी यादव के ‌खिलाफ संबंधित धारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।

पुलिस के आलाधिकारियों के पास सुनवाई न होने के बाद गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने कोर्ट में याचिका दायर किया था कि बीते 15 मार्च की रात करीब 12 बजे रसड़ा थाना के एसआई सुरेंद्र नाथ सिंह, कांस्टेबिल अजीत सिंह व गांधी यादव मेरे घर का घर का दरवाजा पीटने लगे तथा मुझे व मेरे पति भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।

आवाज सुनकर जैसे ही मेरा पति दरवाजा खोला तो पुलिस कर्मी घर में घुसकर भद्दी-भद्दी ‌गालियां देना शुरू कर दिए और कहा कि तुम्हारा बड़ा लड़का चोर कहां छिपाकर रखे हो। इतने में ही दूसरे कमरे में सोए मेरा छोटा बेटा भी आ गया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने मेरे छोटे बेटे को घसीटते हुए ले गए और जाते-जाते कह गए कि 50 हजार बंदोबस्त करके लेते आना और अपने लड़के को ले जाना।

इसके बाद पूरे घटनाक्रम की एसपी को जानकारी दी गई। लेकिन पुलिस के यहां पीड़ित की सुनवाई नहीं। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उपरोक्त तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago