Categories: बलिया

बलियाः फर्जी जन्मतिथि पर नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज

बलिया के रसड़ा में फर्जी जन्मतिथि पर शिक्षक की नौकरी पाने वाले व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बीएसए मनिराम सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी माधवेंद्र पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

माधवेंद्र पांडेय ने बताया कि ब्रजनाथ राम की नियुक्ति 1 जुलाई 1999 को बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। वो पिछले कुछ सालों से जूनियर हाईस्कूल महाराजपुर रसड़ा में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। इस दौरान ब्रजनाथ के खिलाफ गांव के श्रीराम नारायण गोंड ने शिकायत की।

उन्होंने गलत जन्मतिथि पर नौकरी करने का आरोप लगाया और इसको लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराए गए पुख्ता प्रमाण भी दिए। बीएसए ने शिकायतों की जांच रसड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से विभिन्न स्तर पर कराई। इस दौरान सामने आया कि ब्रजनाथ की जन्मतिथि 1960 है, जबकि अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की मार्कशीट में उनकी जन्मतिथि दिसंबर 1953 है।

बाद में राधामोहन संस्कृत महाविद्यालय, बैरिया से पूर्व मध्यमा की परीक्षा 1975 में पास की है। यहां उनकी जन्मतिथि एक दिसंबर 1960 हो गई। इस प्रकार अलग-अलग विद्यालयों से जन्मतिथि में परिवर्तन करके उनके द्वारा परीक्षा दी गई है। इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 28 मार्च 2023 को सेवा समाप्त कर दी थी। बीएसए के अनुसार ब्रजनाथ राम तथ्यों को छिपाकर विभाग को धोखा देकर बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण करके गलत तरीके से सेवा में बने थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago