Categories: बलिया

पीड़िता की दहलीज पर बलिया के कप्तान !

बलिया एसपी अपने फर्ज को लेकर कितना संवेदनशील हैं इसका एक बार फिर उदाहरण देखने को मिला। आरोपियों को सजा दिलाने और पीड़िता के साथ इंसाफ करने के लिए एसपी राजकरण नय्यर ने पीड़िता के घर पहुंचकर पूछताछ की। इतना ही नहीं देर रात चौखट पर बैठकर बयान दर्ज किया। परिवार को ढांढस बंधाने के साथ ही भरोसा दिया कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। वहीं एसपी के इस काम की तारीफ हो रही है।

बता दें बलिया के बेल्थरा रोड के नगरा में सड़क किनारे एक युवती लहूलुहान हालात में मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजा जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यशदर्शियों की मानें तो किशोरी के हाथ की नस कटी हुई थी और बहुत ज्यादा खून निकल रहा था। पुलिस के मुताबिक युवती की हालत नाजुक है।

थानाध्यक्ष नगरा के मुताबिक लड़की अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं लौटी। तब रात में ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर उसके गुम होने की जानकारी साझा करने लगे। शनिवार की सुबह खून से लथपथ किशोरी बेहोशी की हालत में सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मिली। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago