बलिया की बेटी संस्कृति राय को इंसाफ दिलाने के लिए युवाओं ने निकाला कैंडिल मार्च

बलिया की रहने वाली छात्रा की लखनऊ में हत्या का मामला सामने आने के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं । बलिया में भी पालीटेक्निक छात्रा संस्कृति राय की जघन्य हत्या के विरोध में छात्र -युवा – फ्रंट बलिया द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई ।

इस दौरान युवाओं ने कैंडल मार्च द्वारा मांग किया कि इस जघन्य हत्या की विस्तृत जांच कराकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो तो हम व्यापक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर आदित्य पाण्डेय, अतहर अब्बास, गौरव कुमार, राजदीप सिंह, आशीष यादव , पवन सिंह  आदि मौजूद थे।

जानकारी के लिए बता दें की  संस्कृति राय मूलरूप से बलिया के नरही गावं  की निवासी थी और शहर से सटे निधरिया ग्रामसभा के भगवानपुर मौजे में भी उसका घर था।

पिता उमेश कुमार के मुताबिक, पिछले साल बेटी का पॉलीटेक्निक में दाखिला हुआ था। वह सालभर हॉस्टल में रही। दूसरे साल हॉस्टल नहीं मिल पाया तो वह इंदिरानगर सेक्टर 19 में राजेंद्र अरोड़ा के मकान में किराये पर रहने लगी। पाच जून को बेटी संस्कृति बलिया स्थित घर आई थी।

सात जून को उसका प्रैक्टिकल था, इसलिए वह छह को ही लखनऊ चली गई। संस्कृति राय  पिता के साथ रहती थी। वह इस समय लखनऊ में रहकर पालीटेक्निक की पढ़ाई करती थी।

जिस दिन उसकी हत्या हुई उसी दिन वह बलिया आने के लिए लखनऊ छपरा एक्सप्रेस पकड़ने वाली थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago