Categories: बलिया

बलिया- क्रिसमस पर मिलावट रोकने अभियान, 10 किलो केक और 4 किलो वनस्पति कराया नष्ट

बलिया। देशभर में क्रिसमस की धूम देखने को मिल रही है। लेकिन मिलावट की वजह से क्रिसमस की खुशी कम होती जा रही है। ऐसे में क्रिसमस पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के जांच दल ने 3 दिवसीय सघन निरीक्षण अभियान चलाया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों से 10 किलो केक और 4 किलो वनस्पति नष्ट कराया। इसके अलावा सन्देह के आधार पर 12 नमूने लिए गये। बता दें आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन उ.प्र. लखनऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि द्वितीय डॉ वेदप्रकाश मिश्र ने 7 सदस्यीय जांच दल का गठन किया।साथ ही प्रभावी कार्रवाई करने और नमूना लेने का निर्देश दिया।

जिसके बाद जांच दल ने 23 से 25 दिसम्बर तक नगरा, डिहवा, बेल्थरा रोड, विजय सिनेमा रोड (नगर पालिका, बलिया), फेफना, रसड़ा में निरीक्षण अभियान चलाया। प्रभावी कार्रवाई करते हुए जांच दल ने 10 किलो केक और चार किलो वनस्पति नष्ट कराया गया।

इसके अलावा सन्देह के आधार पर 12 खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, सन्तोष कुमार, प्रेम कुमार यादव, अनिल कुमार, ओम प्रकाश यादव,चन्द्र प्रकाश यादव व खाद्य सहायक दयाशंकर थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago