परिवहन राज्यमंत्री जयाशंकर सिंह जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बलिया को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि बलिया को अंतर्राष्ट्रीय बस टर्मिनल बनाया जाएगा ताकि जिले को अन्य प्रदेशों से जोड़ा जाएगा। बलिया के बस अड्डे को हवाई अड्डे की तरह नई तकनीक से संवारा जाएगा।
परिवहन मंत्री ने बलिया डिपों से एक, बेल्थरारोड डिपो से एक, दोहरी घाट और मऊ से एक-एक, आजमगढ़ से दो, अंबेडकरनगर डिपो से तीन तथा शाहगंज डिपो की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकतर बसों को दिल्ली के लिए चलाया गया है।
उन्होनों कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में सात हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए दो सौ करोड़ बजट में मिला। डिपो आदि के निर्माण के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था की गई है। नई बसों खरीदने के लिए चार सौ करोड़ मिले है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी।
परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती की जाएगी। प्रयागराज कुंभ से पूर्व 2025 तक सात हजार नई बसें ला देंगे। उन्होंने कहा कि भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जाएगा। 1920 के बाद पहली बार कटहल नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अन्य अतिथि के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…