हवाईअड्डे की तरह संवारा जाएगा बलिया का बसअड्डा- परिवहन राज्यमंंत्री

परिवहन राज्यमंत्री जयाशंकर सिंह जीराबस्ती स्थित राज्य परिवहन निगम वर्कशाप के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने  बलिया को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि बलिया को अंतर्राष्ट्रीय बस टर्मिनल बनाया जाएगा ताकि जिले को अन्य प्रदेशों से जोड़ा जाएगा। बलिया के बस अड्डे को हवाई अड्डे की तरह नई तकनीक से संवारा जाएगा।

परिवहन मंत्री ने बलिया डिपों से एक, बेल्थरारोड डिपो से एक, दोहरी घाट और मऊ से एक-एक, आजमगढ़ से दो, अंबेडकरनगर डिपो से तीन तथा शाहगंज डिपो की एक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकतर बसों को दिल्ली के लिए चलाया गया है।उन्होंने कहा कि बलिया के विकास के लिए लंबी लकीर खींची गई है। हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जाएगा। इसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। बहेरी पुल भी डबल लेन का होगा। बलिया से सिकंदरपुर को जाने वाली सड़क नेशनल हाईवे हो गई है। नई जेल 89 एकड़ में बनाई जाएगा।

उन्होनों कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में सात हजार बसों को शामिल करने का लक्ष्य है। इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने के लिए दो सौ करोड़ बजट में मिला। डिपो आदि के निर्माण के लिए सौ करोड़ की व्यवस्था की गई है। नई बसों खरीदने के लिए चार सौ करोड़ मिले है। परिवहन मंत्री ने कहा कि 93 आरएम और एआरएम की भर्ती जल्द होगी।

परिवहन विभाग में सिपाही की भर्ती की जाएगी। प्रयागराज कुंभ से पूर्व 2025 तक सात हजार नई बसें ला देंगे। उन्होंने कहा कि भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जाएगा। 1920 के बाद पहली बार कटहल नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व अन्य अतिथि के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago