Categories: बलिया

बलियाः भैंस ने गाय के बछड़े को दिया जन्म, हैरत में पड़े लोग

बलिया जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक किसान की भैंस ने गाय के बछड़े की जन्म दिया है, जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीण जहां इसे चमत्कार मान रहे हैं तो पशु चिकित्सतकों का कहना है कि गलत स्पर्म की वजह से ऐसा हो गया है।

वहीं भैंस के जन्मे बच्चे को देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही हैं। ग्रामीण इसलिए भी हैरत में है क्योंकि काले रंग की भैंस ने हूबहू भूरे और सफेद रंग के बछड़े को जन्म दिया है। मामला बेरुआरबारी क्षेत्र का है, जहां एक किसान के घर में भैंस ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का पड़वे की तरह कोई व्यवहार नहीं था, जब बुजुर्गों ने जांच कि तो बच्चे की पहचान गाय के बछड़े के रुप में है। हालांकि, बछड़ा पूरी तरह भैंस के बच्‍चे की तरह ह्रष्‍ट-पुष्‍ट है लेकिन आगे का हिस्‍सा गाय के बछड़े की भांति है।

वहीं पशुपालक असेगा निवासी राजनाथ चौधरी ने बताया कि मैंने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंस में सीमेन डलवाया था। यह कैसे हो गया मैं क्या बताऊं यह सब ईश्वर की लीला है। कभी कभार इस तरह के चमत्कार देखने सुनने को मिलता ही रहता है। लेकिन, जो भी हुआ है यह अनोखा है और क्षेत्र में इस प्रकार की कभी कोई घटना सामने नहीं आई है।

दूसरी ओर प्रभारी पशुचिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि गलत सीमेन पड़ने की वजह से ऐसा हुआ होगा। कभी कभार इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। स्पर्म जो डाला गया था सम्भव है उससे भैंस निषेचित हो गई इसी के चलते ऐसा हो सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago