Categories: बलिया

बलिया बीएसए ने 1 प्रधानाध्यापक समेत दो सहायक अध्यापकों को किया निलंबित, यह है वजह

बलिया में एक प्रधानाध्यापक समेत दो सहायक अध्यापकों पर गाज गिरी है। निजी भवन में सरकारी विद्यालय का संचालन करने के आरोप में बीएसए शिवनारायण सिंह ने प्रधानाध्यापक और दो सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया है और एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यपक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

संबंधित प्रधानाध्यपक को तीन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। तीन अध्यापकों को निलंबन के बाद प्राथमिक विद्यालय गंगापुर अटैच किया है। पूरे मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडे कर रहे हैं।

बता दें कि बीएसए ने बीते तीन नंवबर को खंड शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय चौबेठपरा को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर भेजने से संबंधित आदेश जारी किया था।लेकिन इस आदेश को अनदेखा करते हुए प्राथमिक विद्यालय चौबेछपरा के प्राधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी और सहायक अध्यापक अरूण कुमार मिश्र, सुबाष चन्द्र ने एक निजी भवन में स्कूल का संचालन कर रहे थे।

तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब बीएसए को इसकी खबर लगी तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जॉच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट पेश की। और बीएसए ने प्रधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी, सहायक अध्यापक द्वय अरुण कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र को विभाग की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ प्राथमिक विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार चतुर्वेदी को मामले की सूचना नहीं देने का दोषी मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

पूरे मामले में कार्यवाही को लेकर बलिया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायन सिंह ने बताया कि पूर्व में प्राथमिक विद्यालय को प्राथमिक विद्यालय गंगापुर से संबद्ध कर वहीं बच्चों की पढ़ाई कराने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को दिया गया था। बावजूद इसके प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निजी भवन में स्कूल का संचालन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर बीईओ से मामले की जॉच कराई गई और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago